ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News थाना महिदपुर पुलिस द्वारा चोरी गयी ट्रेक्टर की ट्राली कीमती 1 लाख 10 हजार रुपये किया बरामद। एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री सचिन शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में चोरी की वारदातों की पतारसी हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री नीतेश भार्गव एवं श्री सुनील कुमार वरकडे अ. अ. पु. महिदपुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर व उनकी टीम द्वारा चोरी गयी ट्राली कीमती 1 लाख 10 हजार रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना महिदपुर में फरियादी प्रतीक बोहरा ने रिपोर्ट किया दिनांक 22.08.2023 की रात्रि में उसकी ट्रैक्टर की ट्राली उसके घर के सामने खड़ी थी,जो सुबह देखते नहीं मिली कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त ट्राली को चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अप.क्र. 424 / 2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।दौराने विवेचना मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा घटना स्थल के आस पास के सम्पूर्ण सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिरों को चोरी गयी ट्राली की पतारसी हेतु लगाया गया तथा टीम द्वारा लगातार पतारसी कर कड़ी मेहनत व परिश्रम से आरोपी निवासी ग्राम रसूलपुरा थाना महिदपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के बताये अनुसार उक्त चोरी गयी ट्राली कीमती 1.10,000रु को जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक राजवीर सिंह गुर्जर, उनि विकास सिंह देवडा, सउनि शान्तिलाल भण्डारी, प्र.आर. 107 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, आर. 1864 मोहरसिंह मिलन, आर. 1662 प्रवीण सिंह कुशवाह, आर.952 आदिराम केवट, आर. 1533 वीरसिंह यादव, आर. 1435 राघव गुर्जर, आर. 1467 अनार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button