ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपराम वर्मा को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। भाजपा मंडल शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इस बात की पुष्टि की है। नई कार्यकारणी में भूपराम वर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत गया है।बता दे की भूपराम वर्मा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से उपसचिव पद से सेवानिवृत हुए हैं। अपने सेवा काल के दौरान भी भूप राम वर्मा कर्मचारी संगठन से लम्बे समय तक जुड़े रहे हैं। उनके शुभचिंतक की माने तो वर्मा की शिमला ग्रामीण में भी राजनीतिक क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है। नई कार्यकारिणी में हर क्षेत्र से अनुभवी लोगों को मनोनीत कर जहां एक और शिमला ग्रामीण अध्यक्ष ने संतुलन बनाने का प्रयास तो किया है वही आने वाले समय में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विरोध भी उन्हें चुनौती का कारण बनेगा जिन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है? नव नियुक्त अध्यक्ष को आने वाले समय में इस चुनौती का सामना करने के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button