ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 250 मीटर की परिधि में आने वाले खनिज खदानोें की अनुशंसा के लिए बैठक का हुआ आयोजन

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया कमिश्नर शहडोल संभाग की अध्यक्षता में वन सीमा से 250 मीटर की परिधि में आने वाले खनिज खदानों की अनुशंसा हेतु संभाग स्तरीय समिति की बैठक कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वन संरक्षक श्री एसएल उइके, कलेक्टर उमरिया श्री बुध्देष वैद्य, वन मंडलाधिकारी श्री सुशील कुमार प्रजापति, वन मंडलाधिकारी उमरिया मोहित सूद एवं शहडोल संभाग के सभी खनिज अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में वन सीमा से 250 मीटर की परिधि में आने वाले खनिज खदान रियायत आवेदनों के अनूपपुर जिले से संबंधित 1 एवं उमरिया से संबंधित 2 प्रस्तावों पर चर्चा की गईं। बैठक में उमरिया जिले से प्राप्त ग्रेनाइट खनिज पूर्वेक्षण अनुज्ञप्ति संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति हेतु मान्य किया गया एवं उमरिया जिले का 1 एवं अनूपपुर जिले का 1 प्रस्ताव संबंधित जिले के वन मंडलाधिकारी से लगे हुए क्षेत्र में वन्य प्राणी की उपस्थिति से वन्य जीवन प्रभावित होने से आपत्ति के कारण अमान्य किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button