ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नशा मुक्ति कार्यक्रम में नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, मुख्य अतिथि खजूरी ताल मन्दिर के रामललाचार्य स्वामी 1008 जगतगुरु श्री रामललाचार्य महाराज रहे

रिपोर्टर रामदत्त दहयात सतना मध्य प्रदेश

वासुदेव कुटुंबकम लक्ष्य हमारा नशा मुक्त हो भारत सारा इस आशय को दृष्टिगत रखते हुए सतना जिले के ग्राम बेला में आयोजक अमरपाटन जनपद प्रतिनिधि विनीत पांडेय ने नशा मुक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया जिसके मुख्य अतिथि 1008 जगतगुरू श्री रामललाचार्य रहे रामललाचार्य द्वारा नशामुक्ति रथ को फीता काटकर व हरीझंडी दिखाकर नशामुक्ति अभियान के विनीत पांडेय के इस लक्ष्य का शुभारंभ किया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रामललाचार्य द्वारा कहा गया कि नशा से ब्यक्ति शारिरिक व आर्थिक रुप से कमजोर हो जाता है और अंततः यह नशा करने वाले मुनष्य के लिये पतन का कारण बनता है आज हमारे देश के युवा नशे की लत के कारण बीमारियों का शिकार हो रहे है यह प्रगति में बाधक है और नशे करने से बड़ी बड़ी दुर्घटनाए हो रही है। जगतगुरु रामललाचार्य ने नशामुक्ति के विनीत पाण्डे के इस अभियान की जमकर तारीफ की उन्होंने विनीत पाण्डे के इस अभियान को लेकर उन्हें राष्ट्रभक्त कहा । आयोजक विनीत पांडेय ने नशे के अपने इस अभियान को लेकर अपने सम्बोधन में नशा का समाज के लिये घातक बताया और बड़ी बड़ी दुर्घटनाओ की मुख्य वजह बताया और साथ मे ये भी कहा यह नशा करने वाले मनुष्य के विनाश का कारण है इस दौरान विनीत पाण्डे ने ये भी कहा मेने इस अभियान की शुरुआत समाज मे नशे को लेकर जागरूकता बढ़ाने व नशे से समाज को दूर रखने के लिये की है व मेरा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया विनीत पाण्डेय मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा सदस्य पांडे , श्री सुनील सिंह , बेला सरपंच श्री बेला मान्वेंद्र सिंह सभापति प्रजेश दुबेदी बेला जनपद सदस्य बद्री दहायत संजय कुंदन राजकृष्ण अग्निहोत्री दयाराम दहायत शीलू तिवारी बृजेश सेन विनय विश्वास विमलेश प्यासी, शिवम पांडे रामदत्त दाहिया, मुख्य रूप से मौजूद रहे भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button