उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नगर निकायों की बैठक डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग की टाइट व अनटाइट ग्रांट के साथ 2 % स्टांप शुल्क से कराए जाने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों के संबंध में बैठक हुई | उक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में नव विकसित क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया जाए | उन्होंने अधिशासी अधिकारी पाली को ठोस कचरा प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा व मार्ग के प्रकाश व्यवस्था के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की खरीद की भी मंजूरी थी | इसके अलावा नगर पालिका संडीला को कूड़ा ढोने के लिए एक सिलेंडर का ट्रैक्टर खरीदने की, नए ट्यूबवेल पंप हाउस व नए कूड़ाघर के लिए भी मंजूरी दी गई | जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के विस्तारित क्षेत्र में पाइप पेयजल परियोजना का विस्तार किया जाए | और हर खरीद में वित्तीय नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए | हर एक प्रस्ताव के साथ विस्तृत औचित्य का भी उल्लेख किया जाए | इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी व नगर निकायों के अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button