उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News सरकार द्वारा साधन सहकारी समितियों पर शुरू हुआ सदस्यता अभियान

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सुरसा, हरदोई  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साधन सहकारी समितियों पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बी पैक महा सदस्यता अभियान चलेगा, सदस्य बनने के लिए निकटतम साधन सहकारी समितियों से संपर्क करें और सदस्यता ग्रहण करें | किसान भाइयों को सदस्यता ग्रहण करने के लिए 221 रुपए का शुल्क अदा करना होगा | सदस्य को समिति की प्रबंधन समिति में वोट देने का अधिकार होगा | इसमें प्रबंध कमेटी सदस्य संचालक/सभासद बनने का अवसर मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का अवसर, सदस्यों को मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन फसली ऋण, किसान भाइयों को यूरिया, डीएपी, उन्नत बीज, कृषि मशीनरी, यंत्रीकरण, टीकाकरण एवं अन्य उत्पादन संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा | सदस्य को उत्तराधिकारी नामित करने का अधिकार | अतः सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में साधन सहकारी समिति पर जाकर सदस्य बने |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button