उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कंचन को नया दिलाने के लिए पलिया नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया कैंडल मार्च पलिया कला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

 कंचन को न्याय दो न्याय दो कंचन को न्याय दो न्याय दो के नारों से गूंजा पलिया शहर।

रिपोर्टर संजय कुमार सिंह खीरी उत्तर प्रदेश

पलिया कला खीरी में विगत दिनों पहले ड्राई फ्रूट व्यापारी के यहां संदिग्ध अवस्था में मिल था नाबालिक किशोरी का शव परिजनों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताई थी। नाबालिक किशोरी के दो बार पोस्टमार्टम होने के बावजूद भी संतुष्ट नहीं है परिजन। परिजनों ने दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ पैनल की मांग की थी किंतु जिले के ही पैनल से हुआ था दूसरा पोस्टमार्टम। आक्रोशित परिजनों ने पलिया कला नगर पालिका कार्यालय से पलिया पुलिस चौकी मेला मैदान से होकर पलिया मुख्य बाजार से निकाला कैंडल मार्च आरोपियों के घर के सामने दो मिनट का मौन धारण करने के पश्चात की नारेबाजी और सीबीआई जांच की की मांग। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब इन पर हत्या और बलात्कार जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है उसके बावजूद भी इनके गिरफ्तारी क्यों नहीं “इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम रोड जाम कर अनिश्चितकालीन धरना करेंगे”।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button