ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशिक्षा

Maharashtra News गडचांदूर में जागरूक पालक,स्वस्थ बालक अभियान का उद्घाटन

रिपोर्टर विजय बलगेवार,चंद्रपूर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार के जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 फरवरी से पूरे राज्य में “जागरूक पालक, सुरक्षित बालक” अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में 0 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों की आंगनवाड़ी में जांच की जाएगी। 0 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों और स्कूलों में 6 से 18 वर्ष के बच्चों की जांच की जाएगी। इसी अभियानान्तर्गत गुरुवार,9 फरवरी को महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के गड़चांदूर के महात्मा गांधी कनिष्ठ महाविद्यालय में “जागरूक पालक, सुरक्षित बालक” मुहिम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण प्रसारक मंडळ गडचांदूर के संचालक विट्ठलराव थिपे तथा उद्घाटन महात्मा गांधी कनिष्ठ महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रफुल्ल माहुरे ने किया। इस अवसर पर ग्रामिण रुग्णालय गडचांदूर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गाठे, कोरपना व जिवती तहसील चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वप्निल टेंभे,बालविकास प्रकल्प अधिकारी कोरपना गणेश जाधव, उपमुख्याध्यापक अनिल काकडे,तालुका आरोग्य अधिकारी कार्यालय के चिकित्सा सहा. वाकडे उपस्थित थे। तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वप्निल टेंभे ने सभी से अभियान की सफलता के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया गया । कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button