ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News खेड़ा खजुरिया के मनकामेश्वर महादेव की शाही सवारी में निकले भूतों के साथ भोलेनाथ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेड़ा खजुरिया में श्रवण के आखिरी सोमवार को बाबा मनकामेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई ।यह शाही सवारी खजुरिया से प्रारंभ हुई जो गांव में भ्रमण करती हुई मेन बाजार दुर्गा चौपाटी से कोटार पहुंची इस शाही सवारी में बैंड, बाजे और ढोल के साथ बाबा महाकाल के भजनों के साथ भक्ति नाचते झूलते हुए निकले । इसके साथ ही भक्तों ने भूतों के रूप में बाबा के गण बनाकर , शाही सवारी में निकले। शाही सवारी का जगह-जगह स्वागत हुआ। बाबा ने भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने दर्शन का लाभ उठाया। यहां खेड़ा खजुरिया में प्रतिवर्ष इसी प्रकार से बड़े ही धूमधाम से बाबा मनकामेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली जाती है।जिसमें यहां की समिति के साथ गांव वालों का विशेष सहयोग रहता है। शाही सवारी का समापन महा आरती के पश्चात खजुरिया में हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button