ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सुपुत्र की उपलब्धि पर पिताश्री का सम्मान एआईए ने किया डीएसपी यातायात आर.पी. चौबे का सम्मान

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा  जीवन में कुछ पल ऐसे होते हैं जो दिल को भावुक कर देते हैं जिनके कारण सहज ही आंखे नम हो जाती है। उसमे भी एक ऐसा पल जिसमे एक पिता को उसके योग्य सुपुत्र की उपलब्धि पर सम्मानित होना उसके लिए गर्व की बात होती है। कुछ ऐसा ही यादगार पल भारत के इतिहास में दर्ज हो गया, शुभ दिन था 23 अगस्त 2023 का जब इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने गौधुली बेला पर चंद्रमा के साऊथ पोल में भारत के चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग कराकर संपूर्ण भारत वासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। चंद्रयान 3 को अपने मुकाम तक पहुंचाने वाली इसरो की टीम में छिंदवाड़ा यातायात पुलिस के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डीएसपी श्री आर. पी. चौबे के सुपुत्र अपराजित चौबे भी सहयोगी बने। अपराजित चौबे की उपलब्धि पर नगर के अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में उनके पिताश्री आर. पी. चौबे का एआईए के चेयरमैन संजीव जैन, डायरेक्टर दीपक राज जैन, ब्रजेश महेश्वरी, प्राचार्य रविशंकर माथुर, एडमिन विजेंद्र इंदुरकर सहित समस्त गुरुजनों एवं विद्यार्थियों की ओर से मेडिकल कॉलेज डीन डाक्टर जी. बी. रामटेके के हस्ते सम्मानित कर छिंदवाड़ा की ओर से शुभकामनाएं दी गई। जिसके लिए श्री चौबे ने एआईए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि एक पिता को उसके सुपुत्र के अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित होना गर्व की बात है, उन्होंने कहा की मुझे गर्व है की मेरा बेटा अपराजित इसरो की टीम का हिस्सा बनकर भारत माता के लिए कार्य करते हुए पूरे विश्व में हिंदुस्तान का नाम रौशन कर रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button