ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ए नेगेटिव रक्तदान कर मोमिन ने बचाई हिंदू महिला की जान

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप सक्रिय समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया परासिया विधानसभा चरई ग्राम की निवासी यदुवंशी महिला जिनके बच्चेदानी का ऑपरेशन डॉक्टर द्वारा करना था। उनके शरीर में हीमोग्लोबिन मात्र तीन ग्राम बचा हुआ था। जो की मरीज के लिए अत्यधिक खतरनाक होता है। डॉक्टरों द्वारा बताया जाता है कि एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में कम से कम हीमोग्लोबिन 12 ग्राम से 15 ग्राम तक रहना चाहिए। महिला मरीज का ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव था। परिवार ए नेगेटिव रक्त के लिए मारा मारा फिर रहा था। रक्त में पॉजिटिव रक्त तो आसानी से मिल जाया हैं किंतु नेगेटिव रक्त बहुत मुश्किल से मिलता है। एकाएक उनके पुत्र द्वारा फोन मुझे पर जानकारी प्राप्त होने पर जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के सक्रिय रक्तदाता अशफाक भाई भामोड़ी निवासी से आग्रह कर जिला छिंदवाड़ा रक्तदान हेतु भेजा गया। अशफाक भाई ने सहर्ष भाव से छिंदवाड़ा जाकर रक्तदान किया। इसके पूर्व में भी अशफाक ने खून का रिश्ता ग्रुप के लिए अनेकों बार रक्तदान किया है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया जिला छिंदवाड़ा में जरूरतमंद पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क दान प्रदान करते हुए आज हमारे जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप का 1772 वा यूनिट रक्तदान किया गया है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने जनमानस से जरूरतमंद पीड़ित मरीजों को रक्तदान प्रदान करने के लिए आग्रह किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button