उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बाढ़ से आफत: चारपाई और नाव के सहारे गर्भवती को एंबुलेंस तक पहुंचाया

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरपालपुर, हरदोई   जनपद में बाढ़ का कहर आज भी बरकरार है | बाढ़ की विभीसिका से झूझते हुए ग्रामीणों से संबंधित रोज ही नए-नए समाचार आ रहें है | हालांकि बाढ़ के कहर से ग्रामीणों को बचाने के लिए शासन प्रशासन अपनी तरफ से हर कोशिश कर रहा है लेकिन यह कोशिश ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है | बाढ़ मे फंसे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है | लोगों को अपने परिवार और पालतू जानवरों के खाने के भी लाले पड़े हुए हैं | वैसे तो इस तरीके की काफी समस्याएं हैं | लेकिन सबसे अधिक दिक्कतों का सामना मरीजो और उनके पारिवारिक जनों को करना पड़ रहा है | ऐसा ही एक मामला हरपालपुर क्षेत्र मे रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव बेहटा लाखी से आया है | जहां पर शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को लगभग 5 किलोमीटर दूर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाने में हुई समस्याओं ने इंतजाम की पोल खोल कर रख दी है | ब्लॉक मुख्यालय हरपालपुर से बेहटा लाखी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर के करीब है | बाढ़ से प्रभावित होने के बाद बेहटा लाखी से दहेलिया तक लगभग 5 किलोमीटर तक सड़क पर पानी बह रहा है और कहीं-कहीं पर सड़के भी कट चुकी हैं | जिसके कारण वाहनों का गांव तक पहुंचना नहीं हो पा रहा है | बेहटा लाखी में शुक्रवार को गांव के मनोज की पत्नी को प्रसब पीड़ा होने लगी | समस्या को देखते हुए पारिवारिक जनों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया | किन्तु बाढ़ के पानी के कारण एंबुलेंस दहेलिया के आगे नहीं जा सकी | गांव तक एंबुलेंस के न पहुंच पाने पर परिवार के लोगों ने चारपाई पर प्रसब पीड़ा से कराह रही महिला को कंधे पर रखकर दो किलोमीटर तक की पैदल यात्रा की | फिर नाव का सहारा लेकर एक बार फिर से चारपाई के सहारे मरीज को दहेलिया गांव तक पहुंचाया | वहां से महिला को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया | सीएचसी में पहुंचने के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया | सीएचसी के प्रभारी ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों तरह से स्वस्थ हैं | यह जानकारी आने के बाद बाढ़ से पीड़ित लोगों की समस्याओं के बारे में बताने के लिए कुछ भी शेष नहीं बचता है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button