उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जिले के भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने की बड़ी खोज

केरोसिन से चलने वाले रॉकेट के इंपल्स को बढ़ाने का फार्मूला निकाला चंद्रयान- 3 प्रोग्राम के प्रपलसन मॉड्यूल टीम में थे डॉ अमित यादव

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  खुटहन थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी जवाहर लाल का बेटा व इसरो के वैज्ञानिक ने रॉकेट के इंपल्स पर बड़ी खोज की है। जहां एक और इसरो के वैज्ञानिक ने चंद्रयान का चाद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके विश्व में भारतीय अंतरिक्ष तकनीक का लोहा बनवाया है। वहीं दूसरी ओर केरोसिन व मेथेन से चलने वाली नई तकनीक पर खोज की गई। आगे और उन्नत पर काम किया जा रहा है ।जिससे भविष्य की चुनौतियों का समाना किया जा सके। वैज्ञानिक डॉक्टर अमित यादव प्रपलसन विभाग से हैं वह इसरो के अन्य प्रोग्राम की तरह वह चन्द्रयान – 3 प्रोग्राम के प्रपलसन मॉड्यूल टीम में थे। इस मिशन में समय के साथ बदलते हुए पश्यदाब को निष्पादित करना प्रपलसन माड्यूल टीम के लिए चुनौतियों से भर काम था ,जो की त्रूटि रहित संपूर्ण हुआ । इसके अलावा डॉ अमित यादव अपने केरोसिन से चलने वाले रॉकेट इंपल्स को बढ़ाने का फार्मूला निकाल कर भविष्य की तकनीकी के लिए बहुत उन्नत कार्य किया है ।डॉ अमित यादव ने केरोसिन के अलग-अलग धातु के बहुत छोटे-छोटे कणों को मिलाकर तीन से चार साल तक प्रयोग किया। और अंत में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने केरोसिन के प्रज्वलन को 40 परसेंट तक बढ़ाने में सफल रहे ।डॉक्टर अमित यादव के इस प्रयोग अंतरराष्ट्रीय पत्रिका कंब्यूशन एंड फ्लेम में प्रकाशित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी मुंबई ने सीधे डायरेक्टेड की उपाधि प्रदान किया। वर्ष 2007 से इसरो मे सेवा दे रहे वैज्ञानिक डॉ अमित यादव ने छात्रों के लिए कहा कि जो भी विज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र में रूचि रखता हो या अपना कैरियर बनाना चाहते हैं वह वैज्ञानिकों के अनुसंधान की प्रेरणा लें मौजूद संसाधनों पर का नवीन वैज्ञानिक विचार के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button