IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निरीक्षण में संपन्न हुई स्वतंत्रता दिवस फाइनल परेड रिहर्सल

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन, मल्टी स्क्रीनिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण रहा आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पुलिस परेड ग्राउंड का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश दिनांक 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में राष्ट्रीय सलामी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों हेतु विगत दिनों से पुलिस परेड ग्राउंड में निरंतर रिहर्सल की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल संपन्न हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय सलामी हुई। जिला दंडाधिकारी कलेक्टर छतरपुर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के उपरांत पृथक-पृथक प्लाटून का निरीक्षण किया गया तथा हर्ष फायरिंग का अभ्यास भी किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन, पुलिस बैंड प्लाटून का प्रदर्शन एवं मल्टी स्क्रीनिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस बैंड की धुन के साथ परेड का मार्च संपन्न हुआ। पुलिस परेड ग्राउंड में समारोह के दौरान मल्टी स्क्रीनिंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिसके माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्र, संगीत, नृत्य एवं नाटक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर रिहर्सल की गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा परेड कमांडर, समस्त प्लाटून कमांडरों एवं परेड में उपस्थित पुलिस बल को निर्धारित साफ-सुथरी गणवेश, पंक्तिबद्ध मार्च, कमांड एवं हर्ष फायरिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड एवं संपूर्ण परिसर का भौतिक निरीक्षण करते हुए समारोह की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं यातायात बाधित न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा के कमांडिंग नेतृत्व में संपन्न हुई। रिहर्सल में जिला पुलिस बल छतरपुर, विशेष सशस्त्र बल कंपनी, पुलिस बैंड प्लाटून, नगर सैनिक बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), स्काउट सहित विभिन्न प्लाटून द्वारा परेड मार्च का अभ्यास किया गया। फाइनल परेड रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर छतरपुर श्री विनय द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री अरविंद सिंह दांगी सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button