उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पलिया बजाज चीनी मिल पर बकाया गुना भुगतान के लिए बीकेयू के नेता ने की एजीएम से वार्ता

रिपोर्टर संजय कुमार सिंह खीरी उत्तर प्रदेश

पलिया बजाज चीनी मिल का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान के लिए भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह के साथ कई किसानों ने मिलकर बकाया भुगतान के लिए की वार्ता। भारती किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तकरीबन 50 करोड रुपए की चीनी है जिसमें किसानों का 20 दिन का ही पेमेंट बनेगा किसानों का भला होने वाला नहीं है। गन्ना भुगतान समय से न होने के कारण किसान विदेशों में मजदूरी करने को मजबूर। वहीं किसानों ने बजाज के एटीएम को चेतावनी दी यदि हमारा भुगतान नहीं होगा तो हमारे ट्रैक्टर ट्रालियां खाली खड़ी है हम सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे। बजाज चीनी मिल एजीएम जितेंद्र सिंह ने बताया की जो भी भुगतान है वह उच्च अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button