ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से दुकानदार का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया आग रात को लगभग 3 बजे लगी और उसी समय फायरब्रिगेड को सूचना दी गई परन्तु फायरब्रिगेड मौके पर लगभग 1 गहनता। देरी से पहुंची ।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

बतादें की जनपद बिजनौर के नगर हल्दौर के बाज़ार टाटमोहरा स्थित फ्रिज, वाशिंग मशीन रिपेयरिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी संदीप कौशिक शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे रात के करीब 3 बजे दुकान मालिक पवन रस्तौगी ने फोन कॉल द्वारा उन्हें उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी सूचना मिलते ही संदीप दुकान पर पहुंचे दुकान पर पहुंच कर उन्होंने देखा तो दुकान से लपरटें निकल रही थी दुकान मालिक संदीप ने आस पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करते हुए फायरबिग्रेड को सूचना दी एवं बिजली घर से फ़ोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करने को कहा क्योंकि लपटे इतनी ऊंची थी की बिजली के केबल भी आग पकड़ रहे थे। दुकान स्वामी संदीप कौशिक के अनुसार उनका लगभग दो से तीन लाख का माल जलकर राख हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button