Uttar Pradesh News सागर के खुरई में ग्राम बरोदिया नोनागिर के दलित युवक नितिन अहिरवार की पीट-पीट कर हत्या के मामले में कांग्रेस का जांच दल घटना स्थल पहुंचा

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- दुर्दांत घटना पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी लड़ाई लड़ेगी
जांच दल ने की घटना के दोषियों के मकानों को बुलडोजर चलाकर गिराने व पीड़ित परिवार को
एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
भाजपा से जुड़े दबंगों द्वारा सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवक नितिन अहिरवार की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन कर घटना स्थल पर भेजा है। घटनास्थल पर पहुंचे जांचदल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी से पीड़ितों की मोबाइल पर बात कराई है। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा जताया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणजनों समेत समूचे दलित व अहिरवार समाज में भारी आक्रोश है। जिसके चलते मृतक का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कांग्रेस के जांच दल के पहुंचने की खबर से कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सागर जिले के खुरई विधानसभा अंतर्गत ग्राम बरोदिया नोनागिर के युवक नितिन अहिरवार की भाजपा से जुड़े दबंगों द्वारा पीट पीट कर की गई हत्या के मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुआई में 6 सदस्यीय जांच दल के साथ पीसीसी प्रभारी अवनीश भार्गव ने जांच दल के सदस्यों जगदीश यादव, तुलाराम अहिरवार, देवेंन्द्र तोमर एवं श्री लोकमन कुशवाहा के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अभिषेक बिलगैयाँ ने उक्त संबंध में बताया कि जांच दल ने पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। जांच दल ने मौके पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी को घटना से अवगत कराते हुए हुए मृतक की बहन सुश्री अंजना अहिरवार से मोबाइल फोन पर उनकी बात कराई। श्री कमलनाथ ने मृतक की बहन से चर्चा कर उक्त घटना पर अपना तीखा आक्रोश और दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। श्री कमलनाथ ने पीड़ित परिवार से कहा है कि उनके साथ हुई इस जघन्य घटना ने एकबार फिर प्रदेश को शर्मसार किया है। उनके साथ हुई दुर्दांत घटना पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी लड़ाई लड़ेगी। घटना की जांच के लिए यहां पहुंचे पीसीसी सागर जिला प्रभारी अवनीश भार्गव तथा जांच दल के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार और यहां के जिम्मेदार मंत्री भूपेंद्र सिंह की शह पर पूरे क्षेत्र में न केवल अनुसूचित जाति बल्कि आम पिछड़े गरीब और सामान्य वर्गों के बीच आतंक और भय का साम्राज्य है। जिसके चलते ही मंत्री से जुड़े हुए दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीट कर हत्या की और उसकी मां को भी निर्वस्त्र कर पीटने का शर्मनाक काम किया है। उन्होंने कहा कि अब आतंक का राज खत्म होने को है और गुंडों व अपराधी तत्वों को सजा मिलने का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना से जुड़े आरोपियों को मंत्री और सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच दल ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावे के अनुसार इन अपराधियों के साथ भी समान व्यवहार करते हुए इस घटना के दोषियों के मकानों को बुलडोजर चलाकर गिराया जाए और उन्हें कड़े से कड़ा दंड देने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है। जांच दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचने वालों में प्रहलाद पटेल, अंशुल सिंह परिहार, भैयन पटेल, रक्षा राजपूत, नंदकिशोर भारती अशोक कुशवाहा, हीरालाल चौधरी, सिद्धार्थ बौद्ध आदि शामिल रहे।
Subscribe to my channel