ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News दुपट्टा टेवाना पाठ घाट में पैर फिसलने से नर्मदा नदी के गहरे पानी में जा गिरा व्यक्ति, डूबने से हुई मौत

 नर्मदा नदी में डूबने से हुई मौत

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

जिले के विकास खण्ड मोहगांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत औढ़ारी निवासी एक व्यक्ति नर्मदा नदी में डूब गया। बताया गया दुपट्टा टेवाना पाठ घाट में नर्मदा नदी में पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा था। औढ़ारी का निवासी मृतक अच्छे लाल बर्मन उम्र 68वर्ष के करीब बताया गया निवासी औढ़ारी का बताया जा रहा है दुपट्टा टेवाना पाठ घाट में नदी में पैर फिसलने से गहरी पानी में जा गिरे लगभग पानी की गहराई 30 फिट पानी में डूब जाने से मौत हो गई शव 24 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बाद जिसका शव आज सुबह मिला है। मृतक का शव मिला परिवार जनों को लगभग छः बजे नर्मदा नदी में तैरते हुए देखा इस के बाद तुरंत मोहगांव पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस मोहगांव के थाना प्रभारी क्रांति कुमार ब्रम्हे के निर्देश पर घटनास्थल पर पुलिस थाना मोहगांव उपनिरीक्षक आर के झरिया जानकारी मिलते ही तत्काल मोहगांव पुलिस मौके पर आकर शव को ग्रामीणों की मदद से नर्मदा नदी से बाहर निकाल पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सोप दिया गया है। फ़िलहाल मोहगांव पुलिस मामले की जाच में जुटी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button