Uttar Pradesh News 41 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर मिला

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी प्रदेश सरकार द्वारा आत्म निर्भर भारत अभियान को सफल बनाने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा दिनांक 25.8.2023 को कार्यालय परिसर, चौकाघाट वाराणसी में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को श्री प्रभा शंकर शुक्ल, सहायक निदेशक सेवायोजन वाराणसी मण्डल, वाराणसी ने शुभकामना देते हुए सुझाव दिया कि आप प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से चुनकर जा रहे हैं। इसलिए आप पूरी ईमानदारी से कार्य करें। श्री दीप सिंह, रोजगार मेला प्रभारी ने जिस भी कम्पनियों द्वारा आपका चयन किया गया है, उसे आप सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। अगर उस कम्पनी द्वारा आपको कम वेतन भी मिलता है तो ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि अनुभव प्राप्त करना चाहिए।मेला में प्रमुख रूप से जे बी एम कम्पनी, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड, प्रयागराज, क्वैस कॉर्प, लखनऊ, साई कृपा सिक्योरिटी वाराणसी सहित कुल 14 कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। प्रतिभाग करने वाली कंपनियों द्वारा कुल 41 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया है। प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साहस बरसात होने के कारण भी कम नहीं हुआ। रोजगार मेला में कुल 346 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों हेतु सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट, वाराणसी द्वारा एक अभ्यर्थी का भी चयन किया गया।
Subscribe to my channel