उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पलिया कला के व्यापार मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की

रिपोर्टर संजय कुमार सिंह खीरी उत्तर प्रदेश

जी हां आपको बताते चलें मामला पलिया कला लखीमपुर खीरी का है। हाल ही में एक कबाड़ी की दुकान पर सरकारी विद्यालय की नए सत्र की किताबें बिकती हुई पाई गई थी। इस मामले को पत्रकारों ने उजागर कर संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की थी। किंतु पलिया कला के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी ने अपराधियों पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय पत्रकार के ऊपर शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने जैसा आरोप लगाने का मुकदमा दर्ज कराया एफआईआर में पत्रकार नाम दर्ज नहीं है किंतु उनका मोबाइल नंबर अंकित किया गया है कि इन्होंने सूचना दी है जिससे यह प्रतीत होता है कि इस मामले के पूछताछ का पत्र पत्रकार को ही बनाया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही पत्रकारों के कई संगठनों ने पूरे देश भर में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोज व्याप्त किया और नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर पलिया कला नगर व्यापार मंडल ने भी खंड शिक्षा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग कर दी है और कहा है कि बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को बंद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button