उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खुरई के बरोदिया नवनगर ग्राम में अनु. जाति वर्ग के युवक की पीट पीट कर की गई हत्या का मामला।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

म.प्र.कांग्रेस ने पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में 06 सदस्सीय जांच कमेटी का किया गठन।

एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश जारी।

सागर   गत 24 अगस्त को सागर जिले के खुरई नगर के समीप बरोदिया नवनगर ग्राम में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवक श्री नितिन अहिरवार की लोहे की रॉड एवं लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी एवं उसकी मां को गंभीर रूप से जख्मी किया जिनका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में चल रहा है। उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में 06 सदस्सीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी श्री सुरेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी,श्री प्रदीप अहिरवार अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस अनु.जाति विभाग,श्री जगदीश यादव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सागर,श्री तुलाराम अहिरवार जिला पंचायत सदस्य सागर, श्री देवेंन्द्र तोमर महामंत्री म.प्र.कांग्रेस एवं श्री लोकमन कुशवाहा सह प्रभारी सागर को शामिल किया जाकर संपूर्ण घटनाक्रम की तथ्यात्मक जानकारी एकत्रित कर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button