उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हेतमापुर इलाके में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.326 मीटर दर्ज किया गया।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश  

जो करीब एक महीने में तीसरी बार ड्रेंजर लेवल क्रास कर 25 सेंमी ऊपर पहुंच गया है। इस बीच सरयू नदी में दो लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान है।इलाके के सरसंडा गांव में कटान तेज हो गई है। शाम करीब सात बजे पंचायत भवन का आधा हिस्सा नदी की धारा में समा गया। जबकि चार झोपड़ी पर कटान का खतरा मंडराने लगा है जिन्हें खाली करा दी गई है।नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। अप स्ट्रीम तटबंध के सुंदरनगर,ललपुरवा व कोडरी गांव के करीब 70 बाढ़ प्रभावित परिवारों ने तटबन्ध पर डेरा जमा रखा है। तटबंध के अंदर स्थित जिन गांवों के लोग अभी अपने घरों में हैं,वह भी सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने की योजना बनाने लगे हैं। इधर, सिरौलीगौसपुर तहसील के भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हलाकि एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने बताया कि अभी स्थित सामान्य है,अब और जलस्तर बढ़ने से गांवों में फिर बाढ़ के हालात बनेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button