उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सवारियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली के सड़क में बने गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटने से सवारियों सहित तीन स्कूली छात्र भी घायल हो गए

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

घायलों को राहगीरों ने बामुश्किल ट्राली के नीचे से निकाल कर एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पैजनियां चौराहे के निकट छड़ियों के मेले गंज से प्रसाद चढ़ा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया।दुर्घटना में ट्रैक्टर की सवारियो सहित स्कूल से लौट रहे दो छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।गंज के छड़ी मेले से वापस लौट रही मुरादाबाद के कांठ निवासी श्रद्धालु से भरी ट्रैक्टर ट्राली पैजनियां चौराहे के निकट अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं भरे हुए थे।तभी कमल स्कूल पैजनियां से छुट्टी के बाद घर लौट रहे कक्षा 3 में पढ़ने वाले ग्राम औलियापुर निवासी दो मासूम छात्र हर्ष और संदीप भी उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामूली घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सक के भर्ती कराया तथा गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मासूम छात्रों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है कि प्रतिबंधित उक्त वाहन को तेज़ गति क्यों चलाते हैं सरकार आदेशों के बावजूद भी पुलिस क्यों नहीं इनको बंद कराती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button