उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News त्रिकौलिया में नव विवाहित महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

रिपोर्टर संजय कुमार सिंह खीरी उत्तर प्रदेश

जी हां खीरी क्षेत्र तहसील पलिया ग्राम त्रिकोलिया में फांसी के फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव जब सुबह परिवारजन उठे तो देखा की रूपा के कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई और किसी तरह कोई हरकत नहीं काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया फिर जो हुआ उसे देखते ही परिवार में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने तुरंत संपूर्णनानगर पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर संपूर्ण नगर पुलिस, तहसीलदार पलिया व सीओ आदित्य कुमार गौतम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपा के ससुराल वालों का कहना है की कि रात यह घटना हुई उसे रात 11:00 बजे तक खुशी का माहौल था रात में अचानक क्या ऐसी वजह हुई जो महिला आत्महत्या कर ले इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। मृतक महिला का पति स्मृति विद्यालय में नौकरी करता है जो 15 से 20 दिनों में घर आता जाता है। उसको भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है उसका भी कहना है कि हमारी कोई अनबन नहीं हुई जो इतना बड़ा हमारी पत्नी कदम उठाए। किंतु महिला पक्ष का आरोप है कि मृतिका को कई दिनों से भोजन पानी ठीक ढंग से नहीं मिल रहा था और दहेज की मांग की जा रही थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button