उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बकरी चराने गए नहाते हुए 12 वर्ष के बच्चे की अरिल नदी में डूबने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम ।

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

बरेली जनपद बरेली के तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बेल बोझी में बरेली और बदायूं का बॉर्डर है। गांव के रामदास श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अनिल नदी पर बकरी चराने गया था। तभी वह अरिल नदी में नहाने लगा नदी में जल का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया वहां जानकारी होने पर एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 3 घंटे के बाद राहुल नदी से बाहर निकाला गया परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोन पर ग्राम प्रधान फराज खाँ को ग्रामीणों ने जानकारी की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान भी घटनास्थल पर पहुंच गए सूचना पर पहुंचे थाना सिरौली के प्रभारी राजेश मौर्य और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर दीपशिखा अहिवरन सिंह और बिसौली थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक के पिता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। और तीन भाई एक बहन है जिसमें राहुल तीसरे नंबर का था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button