Madhya Pradesh News सितंबर को नौगांव में होगा बृहद प्रदर्शन माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति का बढ़ता कारवां
महाराजपुर विधानसभा के अनेक ग्रामों का दौरा कर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पहुंचे जिले के पदाधिकारी

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा पेसा एक्ट लागू करने के विरोध में समूचे मध्य प्रदेश का माझी समाज विरोध में उतर आया है। माझी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार बार-बार समाज को भ्रमित कर रही है 8 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर समाज की प्रतिनिधियों के सामने वायदा किया था कि वह दो दिन के भीतर समाज के हित में आदेश जारी कर देंगे परंतु दुखद है कि समाज के साथ फिर धोखा किया गया जिस कारण मध्य प्रदेश की पूरी समाज भारी ना खुश है। आश्चर्य इस बात का है कि शिवराज सरकार और संगठन वर्ष 2008 और 2013 में संगठन में के घोषणा पत्र में माझी समाज के संवैधानिक अधिकारों की संकल्प के साथ लिख रहा है फिर भी समाज का भला करने में भ्रमित कर रहा है इस कारण पूरे प्रदेश में माझी और वंशानुगत मछुआरे सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं इसी प्रत्याशा में छतरपुर जिले के नौगांव शहर में 5 सितंबर 2023 को एक बड़ा प्रदर्शन कर रैली के माध्यम से सरकार का विरोध करेंगे सामाजिक बंधु को आमंत्रण पत्र बांटने आज नौगांव और छतरपुर की समाज के सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से पहुंचे महेवा ,तोरना, रामपुर ,बनपुरा, खरका ,मऊ सहानिया आदि गांव में समाज के लोगों को आमंत्रण बाटे।
Subscribe to my channel