उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कारनामा: शातिर हिरासत में, अवैध रूप से मीटर लगाकर कर रहा था कनेक्शन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   गुरगुज्जा उपेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर में नई आबादी विकसित हो रही है, अभी वहां विद्युतीकरण का काम नहीं कराया गया है | ऐसे में वहां के लोग जब कनेक्शन के लिए अप्लाई करते हैं तो नियमत: उन्हें संबंधित दूरी से उनके घर तक विद्युतीकरण करने का एस्टीमेट दिया जाता है, जो काफी महंगा होता है |क्षेत्र में बिजली विभाग के अफसर को भनक भी नहीं लगी और एक युवक लगभग 500 मीटर दूर से लाइन डालकर एक व्यक्ति के यहां कनेक्शन करने पहुंच गया | मौके पर पहुंच कर बिजली विभाग के अधिकारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसके पास से मीटर भी बरामद करके पुलिस के हवाले कर दिया | जानकारी में आया है कि एक मकान मालिक ने कनेक्शन के लिए प्रयास किया तो वह एक बिजली का कार्य करने वाले शातिर के संपर्क में आ गया | मकान मालिक द्वारा उस शातिर से बात करने पर ₹5000 में बिजली का कनेक्शन दिलाने का भरोसा दिया | युवक को बताए हुए समय पर शुक्रवार को छात्र मौके पर पहुंचा और लगभग 500 मीटर दूर से लाइन खींचते हुए घर पर मीटर लगाने की तैयारी करने लगा | अगल-बगल के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी | जानकारी होने पर एसडीओ केपी सिंह व जेई दिनेश यादव समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया | मौके पर उस युवक के पास से मीटर भी पकड़ा गया जिसे कब्जे में ले लिया गया | कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम श्याम शुक्ला निवासी ग्राम ज्ञानपुर बालामऊ बताया | बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों ने युवक के विरुद्ध तहरीर देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button