उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तेंदुए का कहर: बकरी समेत दो मवेशियों को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

भरावन, हरदोई  जनपद हरदोई के भरावन क्षेत्र के अंतर्गत मढ़िया गांव में गोमती नदी के किनारे तीन दिनों से जंगलों में तेंदुआ घूम रहा है | बीते दो दिनों में तेंदुए ने बकरी समेत दो मवेशियों को अपना निवाला बना डाला है | तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है | वहीं क्षेत्र के वन दरोगा ने खेतों में पदचिंन्हो को देखा और तेंदुआ होने की पुष्टि की है | गांव मढ़िया निवासी अमित अर्कवंशी ने बताया कि तेंदुआ ने बुधवार को गांव के ही श्रीपाल की बकरी को निशाना बनाया और गुरुवार को एक अन्य मवेशी का भी शिकार किया | गुरुवार की सुबह ही किसान शिवपूजन, बलराम, आदि ने मूंगफली के खेत में तेंदुए के पदचिन्ह देखे | जंगली जानवर होने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत फैल गई | लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी | वन विभाग के दरोगा सुशील कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार दोपहर मढ़िया पहुंचकर खेतों में जंगली जानवर के पदचिंन्हो को देखा | और उनके द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक दृष्टि से पदचिन्ह तेंदुआ के ही लगते हैं | क्षेत्रीय गांव रायपुर, शेरताली, गठिया, भीखपुर, अईमा, सीकरी, फत्तेहपुर सहित आसपास के गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है | वन दरोगा सुशील कुमार श्रीवास्तव व वनमाली पंकज अवस्थी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि खेतों में अकेले ना निकले | तेंदुआ को देखने पर शोर करें और छतो पर ही रहे | उनके द्वारा बताया गया कि तेदुआ गोमती नदी के किनारे किनारे से आ गया है और इसी क्षेत्र में होने की आशंका भी जाहिर की |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button