Uttar Pradesh News जनपद में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, आज से ही लगेंगे राहत बचाव कार्य में

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद की गंगा राम गंगा वगैरा नदी में आई बाढ़ से तहसील बिलग्राम और सवाजपुर के गांव में हालत बिगड़ने लगे हैं | जिसका मुख्य कारण पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों के पानी छोड़े जाने से है | गुरुवार को हरपालपुर क्षेत्र में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है | मौके पर एनडीआरएफ ने हरपालपुर और एसडीआरएफ ने बड़ागांव में अपना कैंप स्थल बना लिया है | टीमों ने नाव व मोटर बोट के माध्यम से गुरुवार से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लेना भी शुरू कर दिया है | दोनों टीमे आज से ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर देंगीं | बैराजों से गंगा व रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने का क्रम बराबर जारी है | गुरुवार को गंगा व रामगंगा नदी में 4,83,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है | इसमें गंगा नदी में हरिद्वार, बिजनौर व नरोरा बैराज से 4,44,294 क्यूसेक व रामगंगा नदी में खो, हरबली व रामनगर बैराज से 39,106 क्यूसेक पानी शामिल है | बैराजों के पानी से आई बाढ़ से तहसील बिलग्राम क्षेत्र में 24 और सवयाजपुर क्षेत्र में 45 गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गए हैं और प्रभावित हैं | कई दिनों सेन गांव में अंदर व चारों और पानी होने से लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | लोगों के घरों में राशन सामग्री, आँटा, सब्जी आदि भी नहीं बचा हुआ है | इसके साथ ही साथ लोगों को रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ रही है | क्षेत्र के हरपालपुर में बाढ़ के हालात बिगड़ने पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की यूनिट को बुला लिया गया है | हरपालपुर क्षेत्र के खद्दीपुर-बेहतर मार्ग पर निर्माणा धीन पुलिया बाढ़ के पानी से कट गई है, इससे करीब एक दर्जन गांव का थाना अरवल से संपर्क कर चुका है | टिलियापुर, बारामऊ आदि गांवों में पानी भरने के साथ ही पशु आश्रय स्थलों में भी पानी घुस गया है | इस समस्या से संरक्षित मवेशियों को भी चारे दाने की समस्या हो गई है | बिलग्राम क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी गांव और घरों तक बना हुआ है और तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न किए हुए हैं | एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि बाढ़ की जानकारी शासन को भी दी जा रही है | राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू कराने के लिए एनडीआरएफ व एसटीआरएफ को बुलाया गया है | साथ मोटर बोट व तीन नावों से राहत बचाव कार्य होगा | एनडीआरएफ के स्पेक्टर दीपक कुमार कमालिया व एसडीआरएफ के मेजर लीडर अभिनव कुमार के नेतृत्व में टीमों ने यहां पर काम शुरू किया है | इंस्पेक्टर दीपक कुमार कमालिया ने बताया कि उनकी टीम में 20 सदस्य हैं और चार मोटर वोट के माध्यम से राहत बचाव कार्य कराया जाएगा | वही मेजर लीडर अभिनव कुमार ने बताया कि तीन मोटर वोट व तीन नाव से 16 सदस्य राहत बचाव का कार्य करेगे | अर्जुनपुर के पास कटी हुई सड़क को भी दुरुस्त किए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा |
Subscribe to my channel