उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल 111 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रू0) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक कुमार के निर्देशन, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री प्रशान्त कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्री विकास कुमार के मार्गदर्शन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह के नेतृत्व में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस सेल टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों/विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन गुमशुदगी से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस पर लगा कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिन्हें सर्विलांस सेल द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 111 मोबाइल फोन को बरामद किया गया । आज दिनांक 25.08.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्री विकास कुमार द्वारा गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु फतेहगढ़ पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

बरामद किये गये मोबाइल फोन का विवरण :-
1. 111 मोबाइल फोन ( अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रू0)

बरामद करने वाली एसओजी टीम :-
1. निरीक्षक अमित कुमार गंगवार प्रभारी एसओजी मय टीम

बरामद करने वाली सर्विलांस सेल टीम :-
1. उ0नि0 श्री जगदीश भाटी प्रभारी सर्विलांस
2. हे0का0 करन यादव
3. हे0का0 संदीप राव
4. हे0का0 अनुराग कुमार
5. हे0का0 अजय कुमार ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button