उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत हाईवे पर बस व कंटेनर में आमने-सामने टक्कर, पीछे से भिड़ी कार, हादसे में चार लोग हुए घायल बाल बाल बचे यात्री

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा बहेडवा गांव स्थिति एनएच-19 पर शुक्रवार को प्रयागराज से वाराणसी तक जा रही टूरिस्ट बस और विपरीत दिशा से आ रही एक कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी तरफ जा रही पीछे से एक कार भी भिड़ गई। नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में राजस्थान जिले के सीकर निवासी बस चालक रामविलास (52 वर्ष) व रमेश (40 वर्ष) घायल हो गए। वही पीछे से भिड़े कार सवार प्रयागराज जिले के झूसी थाना अंतर्गत इतनार निवासी रितेश व रामपूजन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया। बस – कंटेनर के आमने सामने भिडंत के साथ कार दुर्घटना से आवागमन अवरुद्ध हो गया। नेशनल हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम हाइवे से जाम को छुड़ाने की घंटो मशक्कत करती रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button