ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अमित सांघी के निर्देशन में एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह मार्गदर्शन मैं सटई थाना प्रभारी आदेश जैन और पडरिया चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन की बडी कार्यवाही ! 

 दो चोरो को माल सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना सटई , थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश जैन ने बताया कि दिनांक 23/08/23 को मन्नी अहिरवार पिता पंगा अहिरवार उम्र 65 साल नि. ग्राम ज्वाना ने थाना आकर रिपोर्ट किया ।कि मेरे बधिया हार वाले खेत पर बोर मे 5 हार्स पावर का समर्सियर पंप कीमत करीब 25000 रूपये का रात मे अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया हैं।, जिसका संदेह गांव के एक व्यक्ति पर व्यक्त किया। फरियादी मन्नी अहिरवार की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 219/23 धारा 379 ताहि. का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी मन्नी अहिरवार की रिपोर्ट पर थाना सटई द्वारा मामले मे तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ घटना स्थल फरियादी के बधिया वाले खेत पहुंचकर। विवेचना प्रारम्भ की एवं संदेही गोविन्द् यादव को दस्तयाब कर। घटना के संबंध मे पूछताछ किया। जिसने अपने 3 अन्य साथीयो के साथ मिलकर फरियादी के खेत से सबमर्सिबल पंप चुराना बताया एवं पंप को बरियापुरा कस्वा सटई के एक अन्य व्यक्ति को 6 हजार रूपये मे बेच देना बताया है। मामले मे चुराये हुए पंप को तत्काल बरामद किया गया। मामले मे दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिजाबर पेश किया गया है । संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी आदेश कुमार जैन , पडरिया चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन, सउनि. जीत सिंह ,प्रआर. 356 उमाशंकर शुक्ला, प्र आर नसीम, आर वीरपाल, आर. 86 जितेन्द्र साहू ,आर. 115 अरविन्द रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button