Madhya Pradesh News स्वच्छता के लिए चलाएं विशेष अभियान – डॉ. सिडाना
कलेक्टर ने की नगरपालिका मंडला के कार्यों की समीक्षा

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश
नगरपालिका मंडला के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने अगले 3 दिवस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ तथा वार्ड प्रभारी क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं। चौराहे एवं बाजार की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। गाड़ियों से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को दुरूस्त करें। कचरा फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माने की कार्यवाही करें। कायाकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बड़चौराहा से बिंझिया चौराहे तक सड़क चौंड़ीकरण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्य को उचित गुणवत्ता के साथ 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगर की अन्य सड़कों के निर्माण अथवा मरम्मत के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने सीवरेज प्लांट के कार्य को 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज के कारण सड़कों में हुए नुकसान की मरम्मत में गुणवत्ता का ध्यान रखें। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, ट्रेंचिंग ग्राउंड, प्रसंस्करण केन्द्र, एमआरएफ सेंटर, एफएसटीपी प्लांट आदि के संबंध में भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ नगरपालिका गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे



Subscribe to my channel