IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News छिंदवाड़ा में श्री हनुमान लोक बनवाएगी शिवराज सरकार! तस्वीरों के जरिए समझिए कितना भव्य होगा यह धाम

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कई बड़े ऐलान किए। सीएम शिवराज सिंह आज छिंदवाड़ा में जनदर्शन को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने जिले में श्री हनुमान लोक बनाने का ऐलान किया। उन्होंने जामसांवली में 26 एकड़ में 314 करोड़ की लागत से बनने वाले हनुमान मंदिर की आधार शिला रखी। आइए तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं इस मंदिर की हर खुबसूरती. जामसांवली में 26 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनेगा श्री हनुमान लोक। प्रथम चरण में 35 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य भव्य प्रवेश द्वार मराठावाड़ा वास्तुकला से प्रेरित भव्य प्रवेश द्वार में भगवान के विराट स्वरूप की छवि दिखेगी।

चिरंजीवी पथ – मुख्य प्रवेश द्वार से प्रथम प्रांगण तक 500 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ बनेगा।
प्रथम प्रांगण – चिरंजीवी पथ एवं प्रथम प्रांगण के 90 हजार वर्गफुट क्षेत्र में कलाकृतियों के माध्यम से अंजनी पुत्र हनुमान जी के बाल स्वरूप का मनोहारी चित्रण होगा।

द्वितीय प्रांगण लगभग 62 हजार वर्गफुट क्षेत्र में मूर्तियों एवं कलाकृतियों के माध्यम से भक्त – शिरोमणी हनुमान जी के भक्ति स्वरूप का चित्रण.

मुक्ताकाश मंच – रामलीला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए जलाशय के तट पर 12 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा ओपन एयर थियेटर । संजीवनी बूटी लाने वाले भगवान के संकटमोचक स्वरूप से प्रेरणा लेकर परिसर में बनेगा आयुर्वेदिक चिकित्सालय । मंदिर के समीप बहने वाली नदी तट के सौंदर्यीकरण एवं लैंडस्केपिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं के बैठने आदि की व्यवस्था बनाई जाएगी। 37 हजार वर्गफुट में निर्मित किया जाएगा कम्युनिटी सेंटर, जन सुविधाएं, ट्रस्ट ऑफिस, प्रशासनिक कार्यालय एवं कंट्रोल रूम। प्रसाद-पूजन सामग्री एवं भोजन आदि व्यवस्था के लिए 120 दुकान एवं फूड कोर्ट बनेंगे। 400 चार पहिया वाहनों एवं 400 दो पहिया वाहनों की क्षमता के लिए डेढ़ लाख वर्गफुट क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जाएगी। द्वितीय चरण में राम काज होगा पूर्ण रामटेकरी पर्वत की परिक्रमा के लिए संजीवनी पथ का विकास
अष्टसिद्धि केंद्र एवं संस्कृत विद्यालय

योगशाला प्रवचन हॉल एवं ओपन एयर थियेटर
जाम नदी पर घाट का निर्माण
वाटर फ्रंट पाथ वे एवं सिटिंग एरिया
भक्त निवास, भोजनालय एवं गौशाला

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button