ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग ने किया छात्रावासो का निरीक्षण

रिपोर्टर विनय कुमार सैलम सिवनी मध्य प्रदेश

विगत दिवस श्री सुधीर जैन उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिवनी जिले के विभिन्न छात्रावासो का निरीक्षण किया । सिवनी प्रवास के दौरान उन्होंने पहले कुरई ब्लॉक के छात्रावासो का निरीक्षण किया । उसके पश्चात लखनादौन में सबसे पहले महाविद्यालीन छात्रावास बालिका का निरीक्षण किया तथा छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से कैरियर गाइडेंस के संबंध मे चर्चा करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया एवं छात्रावास के रिकार्ड का भी अवलोकन किया तथा अधीक्षक श्रीमति आशा नागेश को निर्देशित किया कि आप छात्रावास का संचालन अच्छे से करे । इसके पश्चात श्री सुधीर जैन उत्कृष्ट बालक छात्रावास पहुँचे वहां भी उन्होंने छात्रों से कैरियर गाइडेंस के साथ- साथ भविष्य में विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन दिया तथा छात्रावास की साफ- सफाई, भोजन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया इस अवसर पर उनके साथ राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी क्षेत्र संयोजक एवं विकासखंड अधिकारी कु. निशा जैन, विकासखंड अधिकारी कुरई राकेश दुबे, अनुराग रावल, नीरज दुबे, संतराम सैलाम, हरिशचंद्र उइके, श्रीमति आशा नागेश, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button