उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फर्रुखाबाद जनपद में संदिग्ध हालत में डेयरी संचालक के पैर में गोली लग गयी | जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया |

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप जनपद फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

गंभीर रूप से घायल डेरी स संचालक को परिजनों ने शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया | जहां से डॉक्टर ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया । वीओ – थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली निवासी 45 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र दयाराम मिश्रा गाँव में डेयरी का संचालन करते हैं | बुधवार को देर शाम लगभग 8 बजे सुनील मिश्रा डेयरी पर थे उसी दौरान अचानक उसके वायें पैर के घुटने के निकट गोली लग गयी | जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया । भाई पुनीत नें उसे गंभीर हालत में शहर के नाला मछरटटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । घायल की हालत नाजुक होनें पर उसे निजी अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया |
सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय, थानाध्यक्ष कमलागंज राजेश राय, शहर कोतवाली के नखास चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी व फिल्ड यूनिट की टीम अस्पताल पंहुचे और जाँच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए | घायल की पेंट न देनें पर परिजनों की पुलिस से नोक झोंक हुई | थानाध्यक्ष राजेश राय नें बताया कि सुनील मिश्रा तमंचा लगाये था । उसके तमंचे की ही गोली लगी है | मामले की गहनता से जाँच की जा रही है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button