उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News बुलंदशहर में चंद्रयान 3 के लीडिंग के बाद चांद पर तिरंगा फहराए जाने के बाद जिलेवाशी खुशी से झूम उठे। टीवी के आगे युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक का जोश देखने लायक था।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

तिरंगा हाथ में लेकर युवा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। बुधवार सुबह से लोग मंदिरों में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। सड़कों पर भी जश्न जैसा माहौल रहा। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते दिखे। लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की खूब सराहना की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने चांद पर चंद्रयान-3 को पिछले दिनों रवाना किया था। इसकी लैंडिंग का जैसे ही जिले के लोगों को पता चला तो उन्होंने बुधवार सुबह से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव देखने की तैयारी शुरू कर दी थी। सभी को उस घड़ी का इंतजार था, जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग होनी थी। कोई टीवी तो कोई मोबाइल पर इसका लाइव देखने के लिए उत्सुक था। हर कोई एक-दूसरे से पूछ रहा था कि लैंडिंग का समय कब है। इसका पता करने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। वहीं, सुबह से ही जिले में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के लिए मंदिरों व घरों में पूजा-पाठ के साथ कामना करने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही जश्न की तैयारियां भी अपने-अपने तरीके से पूरी करने में जुट गए थे। जिस समय लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव देख रहे थे तो उस समय सभी की निगाह टीवी और मोबाइल पर टिकी थी। नियत समय पर जैसे ही चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हुई तो लोग तालियां बजाते हुए उत्साह से झूम उठे। चारों ओर जश्न व खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मंदिर घंटियों की आवाज से गुंजायमान हो उठे। भारत माता के जयकरों की गूंज गूंजने लगी। लोगों में खुशी इस बात की दिखाई दी कि भारत का तिरंगा चांद पर लहरा गया और इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर दिया है। जिलेवासियों ने कहा कि उन्हें अपने देश के वैज्ञानिकों पर पूरा विश्वास था कि उनके द्वारा बनाए गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होगी। यह पल हर किसी के लिए एक यादगार बन गया है। इस दौरान सुनील रामा, संजय बिसारिया, अशोक गोयल, कदीम आलम, मनजीत धर्मध्वज, अंकुर मोहन, वासिक आजाद, प्रशांत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, भाजपा नेता शाह फैसल, संजय गुर्जर ने खुशी मनाई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button