उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News न्यूरोथेरेपी के जनक डॉक्टर लाजपत राय के जयंती पर लगाया गया निःशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  न्यूरोथेरेपी के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर लाजपत राय मेहरा के 91 वें जयंती के अवसर पर वाराणसी में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मण्डल के तत्वाधान लगे शिविर में सैकड़ो मरीजों ने निःशुल्क जांच करवाया। इस मौके पर समाज में डॉक्टर लाजपत राय मेहरा के दिए गए योगदान को याद किया गया। आयोजको ने बताया कि निःशुल्क शिविर को गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया गया है। सुबह से बड़ी संख्या में मरीज शिविर में जांच करवा रहे है। शिविर में डॉक्टर एम.एल विश्वकर्मा और उनकी टीम ने जांच कर रही है। वही इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रतीक गुप्ता ,अलखनाथ गोस्वामी ,ओम कृष्णदास अग्रवाल ,आलोक सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित मौजूद रहे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button