उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पुलिसकर्मियों का ट्रैक्टर चालक से वसूली का वीडियो हुआ वायरल, वाराणसी कमिश्नरेट में मचा हड़कंप

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस की छवि को सुधारने की कोशिश किया जा रहा है, लेकिन आए दिन पुलिसकर्मियों की हरक्कत से पुलिस की छवि जनता में धूमित होती जा रही है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के चितईपुर में प्रकाश में आया है। चितईपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है, कि पुलिसकर्मी ट्रैक्टर चालक से वसूली कर रहे है। वीडियो में दो पुलिसकर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर चालक से छिपकर पैसे लिए जाने का दवा है। ऐसे में विडियो को लेकर सोशल मीडिया पर वाराणसी कमिश्नरेट की खूब आलोचना हो रही है। वही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर जांच की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर सुस्वाही इलाके का एक वीडियो तथा कुछ फोटोग्राफ शेयर करते हुए उनकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है वीडियो को लेकर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सूत्रों द्वारा उन्हे यह वीडियो और फोटो भेजते हुए बताया कि यह वीडियो आज (गुरुवार) लगभग 11:30 बजे दिन के हैं।इनमें एक फोटो में ट्रैक्टर ट्रॉली रुका हुआ है. वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली से जुड़े लोग पुलिस के दो सिपाहियों को पैसे देते दिख रहे हैं, जिसके बाद दूसरे फोटो में वह ट्रैक्टर चलता दिख रहा है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मामला ट्रैक्टर ट्राली को रोक कर पैसे लेने और फिर उसे जाने देने का बताया गया है। ऐसे में मामले को लेकर अमिताभ ठाकुर ने जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button