उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खुलेआम अवैध शराब का विक्रय, सड़क दुर्घटनाओं का बन रहा हैं कारण 

शराब के नशे में अनेकों लोग हो चुके चोटिल एवं हुए काल काल्वित आबकारी विभाग की चुप्पी संदेह को दे रही है जन्म

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर नरयावली लोगों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए सहजता से दवा भले ही न मिल पाये लेकिन लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली अवैध शराब हर गली चौराहा एवं गांव-गांव में सरलता एवं सहजता से मिल जाती है, ये सारा अवैध शराब का कारोबार आबकारी विभाग के संरक्षण में खुले आम चल रहा है। हम अगर अतीत में जाएं तो पहले देशी शराब दुकान पर देशी अंग्रेजी शराब दुकान पर अंग्रेजी शराब का विक्रय लाइसेंस के आधार पर होता था और इसके अलावा अगर कहीं अन्य जगह शराब का विक्रय होते हुए मिलता था तो कठोर कार्रवाई की जाती थी। तब आबकारी विभाग इतना मुस्तैद ईमानदारी से कार्य करता था लोग अवैध शराब बिक्री करने से डरते थे बाकायदा आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी वार्ड ,वार्ड, नगर में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन सघन चेकिंग करते थे लेकिन वर्तमान में देखा जाए तो सबसे पहले तो आबकारी विभाग का कार्यालय और आबकारी विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी कौन है इसकी आज तक जानकारी नहीं मिल पाती है। पहले की बात करें तो शराब की दुकानों में कम से कम 15 से 30 किमी तक मुख्य शहरों में ही शराब दुकाने संचालित होती थी, जहां पर अधिकांश का सुरा प्रेमी मर्यादा में बंध कर, खुलकर शराब लेने जाने में संकोच करते थे, वहीं वाहन चलाते समय पुलिस शक्ति होने के कारण वाहन चलाते समय शराब प्रयोग नहीं कर पाते थे संतोषजनक नतीजा यह रहता था कि सड़क दुर्घटनाएं वगैरह नहीं हो पाती थी। अब बात करें वर्तमान में हर गली कूचो में चाय, पान, किराना दुकान एवं ढाबों आदि पर सरलता से अवैध शराब सस्ते दरों में प्राप्त हो जाती है और जिसका शराबी लोग नशा कर वाहन चलाते है, जो कभी वाहन चलाते समय खुद के लिए तो कभी अन्य किसी वाहन चालक अथवा राह चलते लोगों के लिए घातक बन जाते है, पूर्व में शक्ति से बिकने वाली शराब के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आंकड़े और वर्तमान में सरलता एवं सहजता से मिलने वाली अवैध शराब मे सडक दुर्घटनाओं के आंकड़े एकात्रित किए जाएं तो अंतर हजारों में निकलेगा।

आबकारी विभाग का पता नही पुलिस कार्रवाई करते दिखती नही

अब हम बात करे कार्रवाई की तो अभी तक केवल पुलिस आबकारी विभाग का काम सभाल रही है क्योंकि लोगों को यह तक पता नही है कि आबकारी विभाग का सागर में कार्यालय कहां पर और सबंधित विभाग के अधिकारियों का दायित्व क्या है, केवल पुलिस कार्रवाई करते हुए दिखती है करती नहीं है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button