उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना मिलक पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ मे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर उत्तर प्रदेश

थाना मिलक पुलिस द्वारा रात्रि में गस्त के दौरान ग्राम लखीमपुर विश्नु को जाने वाले रास्ते पर बाग के किनारे लूट की योजना बना रहे बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे तभी मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोङी थाना मिलक जनपद रामपुर के बाये पैर में घुटने के नीचे गोली लगने के कारण घायल अवस्था में हिरासत पुलिस लेकर उपचार हेतु सीएचसी मिलक भेजा गया तथा दूसरा अभियुक्त हामिद पुत्र मेहसर निवासी मौ0 नसीराबाद कस्बा व थाना मिलक, रामपुर अधेरे व बाग का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । मौके से घायल अभियुक्त भूरा के कब्जे से एक तमंचा, 01खोखा कारतूस व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना मिलक पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त भूरा उपरोक्त थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।जिसका एच.एस. न0 209A है । फरार अभियुक्त हामिद उपरोक्त की तलाश की जा रही है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button