उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान किया पार

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

मल्लावा, हरदोई  मटियामऊ के जुबेर परिवार समेत पंजाब में रहते हैं | यहां मकान बंद रहता है | मंगलवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया | मेनगेट का ताला तोड़कर चोर अंदर पहुंचे | और चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर, पीतल, तांबे के बर्तन, कपड़े, इनवर्टर, और चार कुंतल गेहूं भी उठा ले गए | सुबह दूसरे मकान में रह रहे पीड़ित के पिता मंगू ने ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने फोन कर चोरी होने की जानकारी दी | पीड़ित की सूचना पर उसके रिश्तेदार वजीहुल ने कोतवाली में तहरीर दी | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया | पीड़ित के पिता ने बताया कि घर से कितने रुपए की चोरी हुई यह जानकारी उन्हें नहीं है | उन्होंने यह भी बताया कि घर के पीछे इनवर्टर की बैट्री रखी मिली है | पीड़ित के पिता मंगू का आरोप है कि पुलिस ने उसकी सही से फरियाद न सुनकर जांच कर आश्वासन देकर घर भेज दिया है | कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया है की तहरीर मिली है | जांच कर जल्द ही चोरी का राजफास किया जाएगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button