Uttar Pradesh News सपा जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की प्रशासन से की मांग, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी की बनाएंगे टीम

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरे ने कहा कि कटियारी क्षेत्र वासियों की हर समस्या में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है | किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी | उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि वह कटियारी क्षेत्र को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करें | उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार घोषित करें कटियारी को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र | कटियारी क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका झेल रहें क्षेत्र वासियों के दर्द को साझा करने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने कदम आगे बढ़ायें हैं | सवाययजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में आई बाढ़ से चिंतित समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव वीरेंद्र ने कहा कि कटियारी क्षेत्र वासियों की हर समस्या में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है | किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी | बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे | वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्राम बरगदापूरर्वा, करनपुर, कड़ीलेपूर्वा, मंसूरपुर, जिगनी, तेरा परसौली, जग्गापूर्वा, ढूंढेपूर्वा, श्रीमऊ, नंदना, कोलिया, बानामऊ, चौसार, बेहथर, शिवालापूर्वा, सिया, मगरौरा, निबिया खेड़ा, पतारपूरवा, कटरीछोछपुर, चंद्रमपुर, मढैया, मुरवा, शहाबुद्दीनपुर, दहेलिया, व अर्बल समेत सैकड़ो गांव कुंडा, रामगंगा, गर्रा, गंभीरी, नीलम, गंगा जी की बाढ़ से लोग प्रभावित हैं | जहां एक और जनहानि हो रही है वहीं दूसरी ओर जानवर भी चारा आदि न मिलने से भुखमरी का शिकार हो रहे हैं | इन नदियों से गिरेगा आपके लोग इस समय बेघर हो चुके हैं और वह अपने परिवार व बच्चों के साथ जैसे तैसे जीवन यापन कर रहे हैं | जिला अध्यक्ष ने डीएम से मांग की है कि इन लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जाए | कटियारी क्षेत्र के सांडी, हरपालपुर, चौसार व श्रीमऊ रोड कुसुमखोर, कन्नौज रोड का आवागमन पूरी तरह से बंद है | इसके अलावा बिलग्राम, मल्लावा, माधवगंज ब्लॉकों के गांव बाढ़ से भुखमरी के शिकार हो रहे हैं | उनकी पार्टी बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझ रही है और वह उनके साथ खड़ी है | उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह लोग बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनकर उनकी मदद करने का काम करें | इसके लिए वह जल्द ही टीम में भी बनाएंगे जो बाढ़ क्षेत्र में जाकर लोगों की मदद करने का काम करेगी | बताया कि वह इस समय बाढ़ क्षेत्र के गांव का भ्रमण लगातार कर रहे हैं | आगे भी उनका भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा | उन्होंने डबल इंजन की सरकार से मांग की है कि वह बाढ़ पीड़ितों को रहने के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराने के साथ-साथ उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था कराये | जिससे बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिल सके | उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की है कि जितना हो सके बाढ़ पीड़ितों का साथ है |