उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News 18 कर्मियों से प्रकरणों को दबाए रखने पर जवाब तलब

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ निरीक्षण आख्या पर समय से रिपोर्ट व कार्रवाई की व्यवस्था के बाद भी कार्यालयों के अध्यक्षों व पटल सहायक बराबर कोई ना रुचि रखते हुए प्रकरण दबाने से चूक नहीं रहे हैं | इस संबंध में सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने मुलाकाती व निरीक्षण रिपोर्ट का समय से निराकरण न करने पर नाराजगी जाहिर करने के साथ उन्होंने 18 कार्यालयध्यक्षों को अनुपालन आख्या सहित 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे विकास भवन बुलाया है, साथ ही संबंधित प्रकरणों से जुड़े 18 पटल सहायकों से जवाब तलब भी किया है | सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों पर कार्रवाई व सुधारात्मक कार्य कराने के आदेश पर समय से अमल न कराने वाले 18 अधिकारियों को आदेश दिए है कि पटल सहायक का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही संसुति सहित रिपोर्ट भी प्राप्त कराएंगे | उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को दो-दो अनुस्मारक जारी किए जाने के बाद भी अनुपालन आख्या प्राप्त न करना लापरवाही है | बताया कि बिलग्राम के प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर की शैक्षिक गुणवत्ता घटिया मिली थी | इस पर प्रधान अध्यापक पर विभागीय कार्रवाई व पर्यवेक्षण अधिकारी का उत्तरदायित्व करने के आदेश बीएसए को दिए गए थे लेकिन, अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है | बताया कि ऐसे ही बिलग्राम, अहिरोरी, सांडी, टोडरपुर, बावन के बीडियो, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सहित अधिकारियों को पटल सहायकों के उत्तर अनुपालन आख्या सहित 24 अगस्त को बुलाया गया है | अनुपालन आख्या के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button