उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सिर और पीठ पर कुल्हाड़ी से वार, नाली में पड़ा था शव, उम्मीद पर फिरा पानी, तो हत्या करने की ठानी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई   अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार मदारपुर गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया | उन्होंने सांडी थाने में आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ भी की | मृतक के भाई बृजलाल की तहरीर पर भतीजे पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है | मदारपुर गांव में अवैध संबंधों और रूपयों के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाच की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी | घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया | अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया | पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है | मृतक के भाई की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है | मदारपुर गांव निवासी गंगाराम 45 वर्ष खेती करता था | वह विवाहित ही था | पिछले कुछ वर्ष से उसके संबंध पड़ोसी गांव देइचोर निवासी एक महिला से थे | गंगाराम के पास चार बीघा खेती थी | लगभग 15 दिन पहले उसने डेढ़ बीघा खेत बेच दिया था | खेत बेचने से उसे अच्छा लख रुपए मिले थे | मिले हुए रुपए उसने देइचोर निवासी महिला को दे दिए थे | खेत के बेचे जाने और उसके बाद महिला को रुपए दिए जाने से गंगाराम का भतीजा पवन बहुत नाराज था | सोमवार की रात पवन ने चाचा गंगाराम को अपने घर बुलाया | दोनों ने साथ में बैठकर शराब भी पी | शराब पीने के दौरान नशे में ही रूपों के लेनदेन और अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया | विवाद होने पर पवन ने पास रखी कुल्हाड़ी से गंगाराम के सिर पर और पीठ पर वार कर दिया | जिसके कारण गंगाराम की मौत हो गई | गंगाराम कश्यप मकान के बाहरी नाली के किनारे डाल दिया | देर रात की घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो रात में लगभग 2:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची | और उसी समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि आरोपी पवन को गांव से हिरासत में ले लिया गया | मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया | उन्होंने सांडी थाने में आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ भी की | मृतक के भाई बृजलाल की तहरीर पर भतीजे पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है | गंगाराम पांच भाई थे | सिर्फ एक भाई राजकुमार की शादी हुई थी | सभी भाइयों के हिस्से में चार-चार बीघा खेत था | राजकुमार का पुत्र पवन यह उम्मीद पाले था कि गंगा राम का खेत और अन्य संपत्ति भतीजा होने के कारण उसे ही मिलेगी | लेकिन पिछले कुछ समय से जब गंगाराम के पड़ोसी गांव की महिला से अवैध संबंध हो गए, तो परिजन चुप रहे, लेकिन जब खेत बेचकर रुपए महिला को दे दिए गए, तो पवन से बर्दाश्त नहीं हुआ | उसकी उम्मीदों पर पानी फिरने लगा तो फिर उसने चाचा की हत्या कर डाली |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button