उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रशासन से ब्राह्मण चेतना परिषद ने की कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई  ब्राह्मण चेतना परिषद की ओर से शाहाबाद में ब्राह्मण पंचायत का आयोजन किया गया | जिसमें कई प्रमुख मुद्दों पर वार्ता की गई | इसके अलावा पाली व सवायजपुर में हुए मामलों को लेकर पुलिस से दोनों प्रकरणों के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की गई | परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, कार्यवाहक अध्यक्ष कुमकुम अवस्थी व जिला अध्यक्ष अनिल प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने पाली में तीन वर्षीय आरव पांडे के शव मिलने व सवायजपुर तहसील की ग्राम पंचायत मुंडेर के कस्बे खेमपुर में लगभग दो महीना से अधिक लापता उमेश चंद्र शुक्ला के पुत्र रोहित के परिजनों एवं पुलिस प्रशासन से मुलाकात की | जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, शहर अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णकांत मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग उत्कर्ष दीक्षित, दब्बू मिश्रा, शशांक दीक्षित व संगठन के कई पदाधिकारी रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button