ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महाविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने तहसील दार को सौंपा ज्ञापन।

 रैपुरा में क्षेत्र के तमाम छात्र छात्राओं ने रैपुरा नगर में एकत्र हो कर निकाली बिसाल रैली ।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना 23/08/23 को रैपुरा तहसील क्षेत्र के तमाम छात्र छात्राओं ने रैपुरा नगर में एकत्र हो कर अपने अपने विद्यालयों से रैली निकालते हुए नगर के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा हुए, तथा वहाँ से सभी प्रमुख चौराहों से नारेबाजी करते हुए नगर के थाना परिसर में पहुंचे। छात्र छात्राओं की इस मांग को लेकर नगर के गणमान्य जनों ने भी पूरा सहयोग देकर उनका मनोबल बढाते हुए महाविद्यालय खोले जाने हेतु पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। वही रैपुरा तहसील दार राजेन्द्र श्रीवास्तव ने थाना रैपुरा में आकर, छात्र छात्राओं द्वारा प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व उच्च शिक्षा मंत्री माननीय डा. मोहन यादव के नाम दिये गये ज्ञापन को लेकर सभी छात्र छात्राओं एवं जन प्रतिनिधियों को उनकी मांग से म. प्र. शासन को अवगत कराते हुए समुचित कार्यावाही हेतु आग्रह करने आश्वासन भी दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button