उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News युवती का घर के भीतर छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला शव

रिपोर्टर दिलीप चन्द्र फैजाबाद उत्तर प्रदेश

कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव मे बुधवार देर शाम 21 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव घर में कमरे के भीतर छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। बताया गया कि बनकट गांव निवासी दलित देवी प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री अर्चना बुधवार देर शाम अपनी मां और बहन के साथ खेत में गई थी लेकिन वह मां और बहन से आगे घर चली आई। अर्चना के पिता देवी प्रसाद बीकापुर बाजार गए थे। जब अर्चना के पीछे उसकी मां और बहन घर पहुंची तो अचानक कमरे के भीतर खटपट की आवाज सुनकर अर्चना की बड़ी बहन जब कमरे के भीतर गई तो अर्चना का शव छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। अर्चना की बड़ी बहन एवं आसपास के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर अर्चना को नीचे उतरा गया। और एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस पहुंचने पर पता चला कि अर्चना की मौत हो चुकी है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया‌। प्रधान प्रतिनिधि संतोष गौड़ ने बताया कि मृतका अभी अविवाहित थी तथा चार भाइयों और दो बहन में चौथे नंबर पर थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय द्वारा घटना के संबंध में जानकारी किया और परिजनों से पूछताछ किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button