उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News हेड लाइन अंबारा पश्चिम इंटर कॉलेज में बच्चों ने देखा चंद्रयान

रिपोर्टर मंदीप कुमार रायबरेली उत्तर प्रदेश
रायबरेली शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के इंटर कॉलेज अंबारा पश्चिम छात्र-छात्राएं भारी संख्या में शाम 5 बजे से ही विद्यालय परिसर में उपस्थित हो गए। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान – 3 मिशन सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो आफीसियल यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना। चन्द्रयान लैण्डिंग के समय बच्चों ने जमकर तालियां बजाकर लैण्डिंग का स्वागत किया। प्रसारण के पश्चात प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा भी चन्द्रयान 3 सम्बन्धित आवश्यक जानकारी बच्चों के साथ साझा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामीनाथ, शिक्षक संजय मिश्रा, देवेश अग्निहोत्री, मनोज कुमार, मनोज गौतम, संदीप कुमार, जेपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र भारतीय, कर्मचारी जयशंकर, राजेंद्र, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel