IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुलंदशहर में एएसपी ने चलाया चेकिंग अभियान।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश जाति सूचक शब्द और गाड़ियों में आगे पीछे पद का नाम लिखवाना पड़ा महेगा। 1 हजार से अधिक वाहनों का 2,2 हजार रुपए का चालान। जिले में वाहनों पर किसी भी प्रकार का जाति सूचक शब्द और पद का नाम या धार्मिक शब्द लिखना पड़ा महेंगा। ऐसे निजी वाहनों का स्थाई रूप से चालान किया जा रहा है। बताया कि अक्सर लोग नया वाहन लेने के बाद अलग-अलग प्रकार के स्टीकर चिपका देते हैं ऐसी स्थिति में सरकार ने रोक लगा दी है। अब ऐसी हरकत करने वाले लोगों पर पुलिस बड़ा एक्शन ले रही है। बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे मामले में शनिवार से लेकर अब तक 1 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए है। बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ₹2000 का चालान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के हो रही कार्यवाही के बीच में चक में विभिन्न पॉइंट जैसे काला आम चौराहा, स्याना अड्डा, भूड़ चौराहा, गुलावटी रोड, लला बाबू चौराहा समेत कई जगह चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस चेकिंग के दौरान कई वाहन जाति व धर्म सूचक शब्द लिखकर चला रहे अपने निजी वाहन ऐसे वाहनों पर रोक लगा दी है। कुछ वहां ऐसे भी थे जो नए थे। उन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इसके बाद भी जाति शब्द लिखवाया था। चेकिंग के दौरान पता चला की कुछ लोगों को वाहनों के नियमों की जानकारी नहीं थी। इस संबंध में लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा करना अच्छा लगता है। इस प्रकार के स्टीकर के लिए कई लोग हजारों खर्च कर रहे है। एएसपी को कई स्थानों पर बाइक, स्कूटर, कार और माल वाहनों पर भी जाति सूचक शब्द लिखे हुए थे। नियम तोड़ने वाले कुछ लोगों से इस बारे में बात की गई तो उन्हें ऐसा करने पर चालान का पता ही नहीं था। लोगों ने कहा कि देखा देखी स्टीकर लगता लिए थे। लेकिन अब पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ 2,2 हजार रुपए का चालान कर रही है। वहीं कुछ वाहन ऐसे भी है जिनका फोटो खींचकर चालान किए जा रहे हैं। इसके बारे में वाहन मालिक को पता भी नहीं है कि ऐसा करने से हमारी गाड़ी का चालान कट रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button